प्राकृतिक आपदा में नष्ट हुई फसलों का मुआवजा न मिलने व मजदूरों की समस्याओं का समाधान न होने से नाराज किसान व मजदूर संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा के अाह्वान पर शहर में प्रदर्शन किया था। इस दौरान किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई किसानों व मजदूरों को चोट आईं। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेशाध्यक्ष अनिल नांदल उर्फ बल्लू प्रधान ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि लाठी गोले से सरकार किसानों की आवाज को दबा नहीं सकती। प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द रोहतक प्रशासन के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान नहीं करवाया तो 6 जून को किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ प्रदर्शन करेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.