पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सरदार अजीत सिंह और अखिल भारतीय किसान सभा के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष्य पर किसान मजदूर संघर्ष सहयोग मंच की ओर से पगड़ी संभाल कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हवासिंह कुंडू ने की। मुख्यातिथि शहीद भगत सिंह की भांजी गुरजीत कौर रही।
मंच संचालन कर रहे डॉ. रमणीक मोहन ने कहा कि इतिहास अपने को दोहराता है। उसका कोई अध्याय सवा सौ साल के बाद अपने को इतनी गजब की समानता से दोहराए तो किसको हैरत नहीं होगी। किसान सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पूरे देश में किसान आंदोलन पर हो रहे दमन के खिलाफ प्रतिवाद दिवस मनाया जाएगा और 26 फरवरी को निर्णायक आंदोलन के 3 महीने पूरे होने पर युवा किसान दिवस के रूप में मनाने का आह्वान हुआ है।
संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती और चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस के अवसर पर 27 फरवरी को किसान मजदूर एकता दिवस के रूप में आह्वान हुआ है। पगड़ी संभाल कार्यक्रम का समापन मंच की सह संयोजिका जगमति सांगवान की अध्यक्षीय टिप्पणी के साथ हुआ। इस मौके पर बलम गांव के 95 वर्षीय बुजुर्ग किसान आंदोलनकारी उन्हें भी विशेष तौर पर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 1907 में चले किसान आंदोलन के सबसे लोकप्रिय गीत पगड़ी संभाल जट्टा को मनीषा ने गाया। इसके अलावा रागिनी लेखक रामधारी खटकड़, सुलोचना हुड्डा व गांधी स्कूल के बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर पूर्व पार्षद जगबीर राठी, राजेंद्र चैधरी, डॉ. रणवीर सिंह दहिया, राजकुमारी दहिया, सुलोचना हुड्डा, सुमित सिंह, छात्र नेता प्रवीण, अर्जुन प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।
केंद्र सरकार को हर हाल में कृषि कानून वापस लेने होंगे
महम, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार काे 61वें दिन भी मदीना टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी रहा। किसानों ने 1906-07 में “पगड़ी संभाल जट्टा” किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले सरदार अजीत सिंह को याद किया। किसानों ने एक दूसरे को सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाई।
यहां अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा राज्य के उपाध्यक्ष कामरेड इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह ने 9 महीने तक लगातार “पगड़ी संभाल जट्टा” आंदोलन किया था। इसके बाद 1939 में चौधरी छोटूराम ने किसानों की खुशहाली के लिए कई कानून बनवाए।
मंडी व्यवस्था स्थापित की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हर हाल में तीनों कृषि कानून वापस लेने होंगे। अध्यक्षता नफे सिंह, चंद्र बहलबा, धन्नो देवी, कमलेश व प्रकाश ने की। संचालन बलवान सिंह, प्रकाश चंद्र, सुशीला और अंजू मदीना ने किया। इस दौरान प्रेम सिंह, सत्यनारयण, डाॅ. सतबीर, मनोज सहरावत, राय सिंह नेहरा, साया देवी, प्रेम शर्मा, मुकेश आदि ने भी विचार रखे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.