कोरोना अपडेट:एक सैंपल की रिपोर्ट ही पॉजिटिव, रिकवरी दर 97.80%

रोहतक2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना की पॉजिटिविटी दर कम होकर 5.46 प्रतिशत रह गई है और रिकवरी दर 97.80 प्रतिशत हो गई है। कोविड-19 के 586 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से केवल एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया, जबकि 235 सैंपल का परिणाम आना शेष है। जिला में अब तक 470810 व्यक्तियों को सर्विलांस पर रखा गया। इनमें संक्रमितों के सम्पर्क में आए व्यक्ति भी शामिल हैं।

कोविड-19 के 4 लाख 72 हजार 294 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 25822 सैंपल पॉजिटिव पाए गए और 4 लाख 46 हजार 237 सैंपल निगेटिव पाए गए। इनमें से उपचार के बाद 25254 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। जिले में वर्तमान मेंं कोविड-19 के 8 एक्टिव मरीज है। इन एक्टिव मरीजों में से 5 मरीज अस्पतालों में शिलान्यास है, जबकि 3 मरीज होम आइसोलेशन में कोविड-19 का इलाज ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...