रोहतक गैंगवार का VIDEO सामने आया:फिल्मी स्टाइल में होटल में घुसे 5 शूटर, 2 बार गोलियां दागी; जाते वक्त सन्नी की गर्लफ्रेंड काे ले गए

रोहतक4 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
होटल मिलन में फिल्मी स्टाइल में घुसते शूटर। - Dainik Bhaskar
होटल मिलन में फिल्मी स्टाइल में घुसते शूटर।

हरियाणा के रोहतक स्थित मिलन होटल में 26 नवंबर को हुई सन्नी रिटोलिया गैंग के तीन सदस्यों रिंकू, यश और विनीत और छात्र हिमांशु की हत्या का वीडियो सामने आया है। इसमें शूटर फिल्मी अंदाज में गन लोड करते हुए होटल के अंदर घुसते हैं और गेट के पास लगी टेबल पर

.

तीनों की हत्या के बाद चारों शूटर वहां से जाने लगते हैं, लेकिन इसी दौरान एक हमलावर की नजर भाग रहे हिमांशु पर पड़ जाती है। इसके बाद वह गेट से बाहर जा चुके बाकी शूटरों को वापस बुलाता है। फिर सभी हिमांशु के पीछे जाते हैं और उसकी भी हत्या कर देते हैं।

हिमांशु की हत्या के बाद शूटर एक बार फिर रिंकू, यश और विनीत पर गोलियां बरसाते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनमें से कोई जिंदा न बचा हो। वारदात के बाद जाते समय वे सन्नी की कथित गर्लफ्रेंड को भी अपने साथ ले जाते हैं।

इस वारदात के बाद हिमांशु भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर चौहरे हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस अब तक तीन शूटरों की पहचान होने का दावा कर चुकी है।

वारदात करते शूटर्स की 4 तस्वीरें…

सन्नी रिटोलिया गैंग के तीन मेंबर रिंकू, यश, विनीत पर गोलियां बरसाते शूटर।
सन्नी रिटोलिया गैंग के तीन मेंबर रिंकू, यश, विनीत पर गोलियां बरसाते शूटर।
वारदात के बाद चार शूटर बाहर चले जाते है। इसी दौरान एक युवक उठकर होटल में अंदर की ओर भागता दिखाई देता है। इस युवक को हिमांशु बताया जा रहा है।
वारदात के बाद चार शूटर बाहर चले जाते है। इसी दौरान एक युवक उठकर होटल में अंदर की ओर भागता दिखाई देता है। इस युवक को हिमांशु बताया जा रहा है।
इसके बाद शूटर वापस आते है और दोबारा रिंकू, यश, विनीत पर गोलियां चलाते है।
इसके बाद शूटर वापस आते है और दोबारा रिंकू, यश, विनीत पर गोलियां चलाते है।
वारदात के बाद सन्नी की कथित गर्लफ्रेंड उनके साथ जाती दिखती है।
वारदात के बाद सन्नी की कथित गर्लफ्रेंड उनके साथ जाती दिखती है।

चारों मृतकों के शरीर में मिले गोली लगने के 20-21 निशान

वारदात के 27 नवंबर को पोस्टमॉर्टम के बाद चारों को अंतिम किया जा चुका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार चारों मृतकों रिंकू, यश और विनीत और हिमांशु के शरीर में गोली लगने के 20-21 निशान मिले हैं। यश के शरीर से 4, हिमांशु के शरीर से 3, विनीत के शरीर से 2 और रिंकू के शरीर के अंदर से 5 बुलेट भी मिली है। ये गोलियां 9 एमएम की है।

पुलिस के अनुसार ये गोलियां 9 एमएम की है, जो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, सबमशीन गन और पिस्टल-कैलिबर कार्बाइन में इस्तेमाल होती है। घटनास्थल पर जो खोल बरामद हुए है, उनके रंग भी अलग-अलग है। माना जा रहा है कि आरोपियों ने अलग-अलग हथियारों से फायरिंग की।

26 नवंबर को सन्नी रिटोलिया गैंग के तीन सदस्यों रिंकू, यश और विनीत और बेरी गांव निवासी छात्र हिमांशु की हत्या कर दी गई थी।
26 नवंबर को सन्नी रिटोलिया गैंग के तीन सदस्यों रिंकू, यश और विनीत और बेरी गांव निवासी छात्र हिमांशु की हत्या कर दी गई थी।
मिलन होटल में चौहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर।
मिलन होटल में चौहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर।

पांच में से तीन शूटर की पहचान कर चुकी पुलिस

पुलिस ने अनुसार, पांचों शूटर्स में से तीन की पहचान हो चुकी है। इनमें एक झज्जर के डीघल गांव का अमन बंटी, दूसरा रोहतक के कलानौर का सुरेंद्र, तीसरा उत्तर प्रदेश के गांगनौली का रवि राठी शामिल है, जबकि दो की पहचान होना की है। इसके अलावा सन्नी की कथित गर्लफ्रेंड का नाम जाह्नवी चौधरी बताया गया है। उत्तर प्रदेश के शामली के बहावड़ी गांव की रहने वाली है।

युवती की तलाश में पुलिस की शामली जिले में दबिश

युवती जाह्नवी चौधरी का नाम सामने आने के बाद रोहतक पुलिस और CIA की टीम बृहस्पतिवार रात शामली पहुंची थी। टीम ने एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर जाह्नवी के संबंध में जानकारी साझा की। पुलिस टीम ने बहावड़ी और आसपास के इलाकों में पूछताछ भी की, लेकिन युवती का पता नहीं चल पाया। कैराना में रामू नाम के युवक के संबंध में भी स्थानीय पुलिस से जानकारी जुटाई गई।

एसपी बोले- हत्यारों को विदेश भी वापस लाया जाएगा

एसपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि मिलन ढाबे पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस जांच कर रही है। 10 टीम गठित कर रखी हैं। हत्याकांड के जो भी आरोपी हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती जाह्नवी चौधरी की भूमिका को लेकर कहा कि मामले में इन्वेस्टिगेशन जारी है। अगर कोई भी देश भी भाग है तो उसे पकड़ कर वापस लाया जाएगा। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

भाऊ गैंग ने ये पोस्ट डालकर ली थी जिम्मेदारी

भाऊ गैंग की ओर से सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है- आज मिलन ढाबे पर जो हत्याएं हुई हैं, वे रोहित बजरंग और सोनू डीघल का बदला लेने के लिए की गई हैं। इसलिए सोच-समझकर किसी की गाड़ी में बैठा करो और पहले पता कर लिया करो कि किसकी किससे दुश्मनी है।

तुम यह मत समझना कि बच गए हो। तुमने आखिरी में मरना है। पहले तुम्हें बाकी लोगों की लाशें दिखाऊंगा और फिर तुम दोनों भाइयों को मरवाऊंगा। तुमने जो कहा था कि भाई छोड़ दो, माफ कर दो, उसका भी कोई असर नहीं होगा।

हमारा लेवल ऐसा नहीं है कि इंस्टाग्राम पर जवाब दें। हमारा जवाब अखबारों में छपता है। अब अगली खबर किसकी आएगी, यह देखना। अमन बंटी डीघल, रवि राठी गंगनौली और भाऊ गैंग, Since 2020


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links