हरियाणा में रोहतक में राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री मंत्री कमलेश ढांडा ने तिरंगा फहराया। वहीं इस दौरान जब उनसे खेल मंत्री संदीप सिंह के झंडा फहराने पर सवाल पूछा गया तो चुप्पी साध ली। वहीं कैमरे से बचते हुए चल पड़ी।
आज का गणतंत्र दिवस समारोह महिलाओं को समर्पित रहा। बावजूद इसके मंत्री कमलेश ढांडा महिला होते हुए महिला शोषण पर कुछ नहीं बोली।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंची मंत्री ने परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली। उनके साथ मंच पर DC यशपाल, SP उदय सिंह मीना समेत तमाम जिला और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। वहीं महम में आयोजित होने वाले समारोह में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा व सांपला में विधायक निर्मल रानी ध्वजारोहण किया। साथ ही जिलेभर में वीरवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
ये लोग हुए सम्मानित
1. तिलकराज, सहायक नगर योजनाकार : संपत्ति इंटीग्रेशन के कार्यक्रम के लिए उत्कृष्ट कार्य किया। जिसके कारण नगर निगम रोहतक के कार्य की सराहना हुई।
2. सुंदर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक : स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में उत्कृष्ठ कार्य किया। जिसके कारण रोहतक शहर को देश में 36वां व हरियाणा में दूसरा स्थान मिला।
3. विपिन, सहायक सफाई निरीक्षक : स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में उत्कृष्ठ कार्य किया। जिसके कारण रोहतक शहर को देश में 36वां व हरियाणा में दूसरा स्थान मिला।
4. SI बिजेंद्र, यातायात थाना रोहतक : VIP व VVIP आगमन के समय बतौर पायलट इंचार्ज तैनात रहकर यातयात सुचारु चलाने पर।
5. P/SI नवीन कुमार, सिटी थाना रोहतक : धोखाधड़ी के मामले में उचित कार्रवाई करने व 2 लाख रिकवर करने के लिए।
6. सुनीता देवी : मानवता व साहस का परिचय देते हुए गोली लगने के बाद घायल गांव बलंभ निवासी प्रवीण को अपनी जान जोखिम में डालते हुए रोहतक पीजीआई में पहुंचाया और जान बचाई।
7. साम्पा : मानवता व साहस का परिचय देते हुए गोली लगने के बाद घायल गांव बलंभ निवासी प्रवीण को अपनी जान जोखिम में डालते हुए रोहतक पीजीआई में पहुंचाया और जान बचाई।
8. मंजू ग्रेवाल, जिला प्रोग्राम मैनेजर स्वच्छ भारत मिशन - ग्रामीण : ग्रामीण एवं स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022 में स्वच्छता में राष्ट्रीय स्तर के क्षेत्रीय पुरस्कार में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर।
9. सितेंद्र राठी, सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, रोहतक : PMAY-G के क्षेत्र में कार्य करने पर।
10. नरेश कुमार लिपिक, रोडवेज विभाग : 5 व 6 नवंबर को CET परीक्षा के दौरान 35400 परीक्षार्थियों को 681 बसों में परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने व वापस रोहतक पहुंचाने के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने पर।
11. अमित कुमार परिचालक, रोडवेज विभाग : 5 व 6 नवंबर को CET परीक्षा के दौरान 35400 परीक्षार्थियों को 681 बसों में परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने व वापस रोहतक पहुंचाने के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने पर।
12. वंशिका अहलावत : 28 जुलाई से 2 अगस्त 2022 तक थाईलैंड में आयोजित एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर।
13. जनक राज : 28 जुलाई से 2 अगस्त 2022 तक थाईलैंड में आयोजित एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर।
14. सत्यवान गुलिया, सेवा सुरक्षा एवं सहयोग ट्रस्ट के अध्यक्ष : समाज सेवा के लिए।
15. डॉ. सीमा राठी, एमडीयू की सहायक प्रोफेसर : शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य के क्षेत्र में।
16. जगमोहन सैनी, युवा जिला अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय सैनी समाज : सामाजिक क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए।
17. सन्नी मलिक : पीड़ित पशुओं के रख रखाव के लिए।
18. सुरेंद्र : समाज सेवा के क्षेत्र में।
19. स्वीटी मलिक : सामाजिक सेवा के क्षेत्र में।
20. भारत, वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट, रोहतक : शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सौंदर्यीकरण में योगदान देने पर।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.