संत जिंदा कल्याणा काॅलेज में बुधवार को इतिहास विभाग एवं राजनीतिक विज्ञान ने भारत का इतिहास व संविधान पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई। इसमें गीतु, आरती व मनीषा प्रथम, पुषम, योगेश व मंजू द्वितीय व निशा, सोनिया, अनु की टीम तृतीय रहीं। संचालन इतिहास विभाग की अध्यक्षा डाॅ. रीतू लाल व राजनीतिक विज्ञान की अध्यक्षता डाॅ. ममता रानी ने किया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व सांसद शादी लाल बतरा ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्राचार्य डाॅ. नरेश कुमार दुआ ने भी विचार रखे। इस अवसर पर डाॅ. सुषमा शर्मा, डाॅ. शालिनी शर्मा, डाॅ. गुरविन्द्र सिंह, डाॅ. दीपा जुनेजा, डाॅ. पूनम अधलखा व डाॅशिवेन्द भी मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.