वृंदावन से दर्शन करके वापस लौट रहे रोहतक के श्रद्धालुओं की क्रूजर नूंह में केएमपी पर हादसे का शिकार हो गई। क्रूजर गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। हादसे में श्रीनगर कॉलोनी की 54 वर्षीय सुनीता और न्यू चिन्योट कॉलोनी की 55 वर्षीय लक्ष्मी उर्फ वीना की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में मामी-भांजी थीं। घटना के समय क्रूजर में रोहतक के 14 लोग सवार थे।
इनमें से 11 लोगों को हादसे में काफी चोट आई है। शहर की ये भक्त मंडली हर माह एक बार वृंदावन जाती है। श्रीनगर कॉलोनी के कपिल ने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 5 बजे वह अपनी मां सुनीता, मामा श्यामसुंदर व अन्य के साथ वृंदावन के लिए गए थे। मंगलवार शाम को करीब 5 बजे वो वापस रोहतक के लिए चले। शाम 7 बजे हादसा हो गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.