पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा में विजेता रहे प्रत्याशियों के नामों की अधिसूचना (नोटिफिकेशन) राज्य निर्वाचन आयोग जारी कर चुका है। अब दोनों ही जगह उप प्रधान का चुनाव होना है। नवनिर्वाचित पार्षद बहुमत से से उप प्रधान का चुनाव करेंगे। हालांकि अभी नवनिर्वाचित उम्मीदवारों को शपथ दिलाई जानी बाकी है।
मगर उससे पहले दोनों जगह उप प्रधान के लिए पार्षदों ने एक-दूसरे से संपर्क साधाना शुरू कर दिया है। नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव पहले ही भाजपा की टिकट पर जीती हैं तथा धारूहेड़ा नपा से जीते कंवर सिंह ने भी सीएम से मुलाकात कर भाजपा में आस्था जता दी है। ऐसे में यदि भाजपा अपने पक्ष का उपप्रधान कुर्सी पर बैठा पाती है तो उसके लिए प्रस्तावों को पास करना ज्यादा मुश्किल नहीं रहेगा।
यदि कांग्रेस अपने समर्थित प्रत्याशी को उप प्रधान बना पाती है तो मजबूत विपक्ष के रूप में काम होंगे। प्रधान पद गंवाने वाली कांग्रेस की नजर उप प्रधान पद और पार्षदों के बहुमत पर लगातार बनी हुई है। बेशक 12 पार्षदों के कांग्रेस समर्थित होने का दावा किया गया है, मगर उन्हें सत्तासीन भाजपा के खिलाफ जोड़े रखना चुनौती होगा।
सर्वसम्मति नहीं बनी तो हाेगी वोटिंग
रेवाड़ी नगर परिषद में 31 तथा धारूहेडा में 17 वार्ड हैं, जिनमें पार्षद चुने जा चुके हैं। कोरम पूरा कर हाउस की बैठकें बुलाई जाएंगी। इसके बाद उप प्रधान पद का चुनाव होगा। पार्षद सर्वसम्मति से भी उप प्रधान चुन सकते हैं, मगर यदि सभी एकमत नहीं हो पाते हैं तो वोटिंग होगी। निकाय हाउस में उप प्रधान चुना जाएगा। जिसके बहुमत आएगा, वो इस पद पर बैठेगा।
अभी कार्यभार संभालने का इंतजार
राज्य सरकार द्वारा हाल ही में प्रदेश के 3 नगर निगमों, 3 नगर पालिकाओं व एक नगर परिषद के चुनाव संपन्न कराए हैं। इसमें रेवाड़ी नगर परिषद व धारूहेड़ा नगरपालिका भी शामिल हैं। आयोग ने रेवाड़ी व धारूहेड़ा के प्रधान व सदस्यों के साथ ही सभी निकायों के चुने गए प्रत्याशियों के नामों की अधिसूचना जारी कर दी है। शपथ ग्रहण समारोह होते ही चुने गए प्रत्याशी अपना कार्यभार संभाल लेंगे। इसलिए शपथ ग्रहण समारोह का बेसब्री से इंतजार है।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.