शहर के भगत सिंह चौक में देर रात्रि आइसक्रीम खाने आए 4 युवकों के साथ मामूली कहासुनी के बाद गोली चला दी। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। एसआई मदन लाल ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में गुरविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 ने बताया है कि शुक्रवार देर रात्रि वह अपने तीन दोस्तों वैभव पोपली, अमृत सिंह, मनिंदर सिंह के साथ भगत सिंह चौक में आइसक्रीम खाने के लिए आए हुए थे। तभी देर रात महेंद्र निवासी ओटू व काला जज पुत्र महेंद्र सिंह निवासी जज कॉलोनी वार्ड नंबर 12 अपने 10 साथियों के साथ हाथों में लाठी डंडे लेकर वहां पर पहुंच गए।
महेंद्र सिंह निवासी ओटू ने मेरे दोस्त वैभव पोपली के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जिसके बाद महेंद्र ने वहां पर खड़े काला जज को कहा कि आज उनका खेल ही खत्म कर देते हैं। जिसके बाद काला जज ने अपनी जेब से नाजायज पिस्तौल निकालकर जान से मारने की नियत से मुझ पर गोली चला दी। गोली मेरे बाई तरफ से निकल गई। गोली के छर्रे मेरे हाथ के अंगूठे व छाती के बाएं हिस्से पर लगे। गोली की आवाज सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भाग गए।
उस समय मेरा दोस्त गगन पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 भी मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद 112 पुलिस हेल्पलाइन को सूचना दी। जिसके बाद घायल व्यक्ति को रानियां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने गुरविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 के बयानों पर महेंद्र निवासी ओटू, काला जज पुत्र महेंद्र निवासी वार्ड नंबर 12 व 10 से 12 अन्य ना मालूम व्यक्तियों के खिलाफ धारा 25, 120बी,147,148, 149, 307,323, 341, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.