पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को बहन की पढ़ाई के बारे में पूछने गए कॉलेज के पूर्व छात्र ने महिला प्राध्यापक से बहस होने पर थप्पड़ मार दिया। प्राध्यापकों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की कॉलेज में पढ़ती है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे उसका भाई कॉलेज की प्राध्यापिका के पास पहुंचा।
वह बहन की पढ़ाई के बारे में बातचीत करने के लिए आया था। प्राध्यापिका का कहना है कि बातचीत करने के दौरान वह बहस करने लगा। इस पर उसे फटकार दिया था। इसपर उसने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। उसने उस पर हाथ भी उठाया।
कार्यकारी प्राचार्य बिमला पूनिया ने बताया कि कॉलेज की प्राध्यापिका से युवक द्वारा दुर्व्यवहार की सूचना मिली थी। प्राध्यापिका की तरफ से थाना में भी शिकायत दी गई है। युवक को भी पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि कॉलेज प्राध्यापिका की शिकायत मिली है। जिसमें एक युवक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.