पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सैनीपुरा में जमीन विवाद के मामले में जांच अधिकारी ने कागजातों की जांच करने के बाद एक पक्ष को निर्माण जारी रखने का कहा। दूसरे पक्ष की शिकायत मिलने पर दूसरे जांच अधिकारी ने बुधवार सुबह काम रुकवा दिया। दोनों पक्षों को थाना में आने को कहा। एक पक्ष से शिकायतकर्ता सत्यवान (40) ने सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसने दूसरे पक्ष व पुलिस कर्मचारी पर परेशान करने का आरोप लगाया।
सत्यवान और ग्रामीण वीरेंद्र के बीच जमीन विवाद है। बताया जा रहा है कि सत्यवान एक मकान का निर्माण करा रहा है। दूसरा पक्ष विवाद का हवाला देकर मकान रुकवाने का प्रयास कर रहा है। सत्यवान ने सीएम से शिकायत की थी। इसके बाद थाना सदर गोहाना से जांच अधिकारी ने मौके पर जाकर मामले की जांच की। कार्य रोकने के संबंध में कोर्ट से भी आदेश नहीं थे।
इसलिए उन्होंने निर्माण कार्य कराने के लिए कहा था। बाद में दूसरे पक्ष ने थाना सदर में शिकायत दी गई। इसपर एक अन्य जांच अधिकारी ने निर्माण कार्य बंद करा दिया और दोनों पक्षों को थाना में आने को कहा। बुधवार सुबह सत्यवान खेत में था। वहीं उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने सत्यवान को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सत्यवान के भाई धर्मबीर और रणबीर का कहना है कि एक जांच अधिकारी कार्य कराने की कहता है तो दूसरा काम को बंद करा रहा है। यदि वे गलत होते तो पहला जांच अधिकारी ही कार्य को रुकवा देता।
मामले की जांच की जा रही है
सैनीपुरा में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। पुलिस को जो शिकायत मिली थी, उसकी जांच कर रही है। इसलिए जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों को थाना में बुलाया था। सत्यवान द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की जांच कराई जाएगी।
कर्मजीत, प्रभारी, थाना सदर, गोहाना।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.