पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर नाममात्र किसानों ने ही फसलों का पंजीकरण करवाया है। अधिकारियों के अनुसार अब तक केवल 612 किसानों ने ही फसलें पंजीकृत करवाई हैं। अधिकांश किसानों का परिवार पहचान पत्र और जमीनें वेरिफाई नहीं हैं। इसके चलते किसान पोर्टल पर अपनी फसलें पंजीकृत नहीं करवा पा रहे हैं। किसान जमीनें वेरिफाई करवाने के लिए पटवारियों और कृषि अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
सरकार ने फसल के संभावित उत्पादन के आंकलन के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल शुरू किया हुआ है। पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण होने पर सरकार के पास फसल का एक अनुमानित आंकड़ा पहुंच जाता है। इस आंकड़े के आधार पर ही फसलों की खरीद और मंडियों में व्यवस्थाएं की जाती हैं। पोर्टल पर गेहूं और सरसों आदि फसलों का पंजीकरण चल रहा है।
इस बार पंजीकरण करवाने के लिए किसान की परिवार पहचान पत्र आईडी और पोर्टल पर जमीन पंजीकृत होनी अनिवार्य है। जमीनें वेरिफाई करने का कार्य पटवारियों द्वारा किया जाना है। अधिकांश किसानों की जमीनें पोर्टल पर वेरिफाई नही हैं। जमीनें वेरिफाई नहीं होने से पोर्टल पर किसान द्वारा लगाई गई फसल का पंजीकरण नहीं हो रहा है।
पोर्टल किसान द्वारा दर्शाए गए कीला नंबर को स्वीकार नहीं करता है, जिससे पंजीकरण की प्रक्रिया अधूरी रह जाती है। किसान पोर्टल पर जमीन वेरिफाई करवाने के लिए पटवारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। पोर्टल पर फसलें पंजीकृत नहीं होने पर किसानों को मंडी में एमएसपी का लाभ नहीं मिलेगा, इसके चलते किसानों की चिंता अधिक बढ़ गई है।
तहसील अनुसार पंजीकृत किसानों का आंकड़ा
तहसील अधिकारियों को किया हुआ है सूचित
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए इस बार जमीन वेरिफाई होना अनिवार्य है। अधिकांश किसानों की जमीनें पोर्टल पर वेरिफाई नहीं हुई हैं। इसके चलते किसानों को पंजीकरण करवाने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में तहसील अधिकारियों को सूचित कर दिया है। किसान 28 फरवरी तक पोर्टल पर फसलें पंजीकृत करवा सकते हैं। - राजेंद्र मेहरा, एसडीओ, कृषि विभाग, गोहाना।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.