पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
विधि एवं न्याय मंत्रालय में सरकारी नाैकरी लगवाने के नाम पर लोगों को ठगने वाला गिरोह सामने आया है। मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस के डिपार्टमेंट की ओर से शहर की एक महिला को अप्वाइंटमेंट लेटर मिला है। जिसमें उस महिला को पीओन, क्लर्क एवं चपरासी के पद पर नियुक्त किया गया है।
लेटर में बाकायदा भारत सरकार द्वारा इस पद के लिए दिए जाने वाले पे-बैंड का जिक्र करते हुए उसे वेतन के रूप में 29340 रुपए देने की बात कही गई है। जिसमें हर साल 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ संलग्न दूसरे पेज में असली बात आती है। जिसमें लेटर मिलने के 12 घंटे के अंदर व्यक्ति को 16, 300 रुपए जमा कराने को कहा गया है। जिसे सिक्योरिटी राशि का नाम दिया गया है।
महिला ने बताया कि उसने कोई फार्म भी नहीं भरा है। जब दिए गए नंबर पर फोन किया और पूछताछ करने लगी तो महिला के साथ फोन रिसीव करने वाला व्यक्ति बदतमीजी करने लगा। जिसके बाद महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी की जा रही है।
फोन करने पर बदतमीजी की : नरेंद्र नगर की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसे शुक्रवार को नियुक्ति पत्र मिला। जिसके बाद घर में सभी लोग खुश हो गए। कुछ क्षणों बाद ही एहसास हुआ कि उसने तो काेई फार्म ही नहीं भरा था। नियुक्ति किस प्रकार से हो गई। जब महिला ने लेटर में दिए गए नंबर पर फोन किया तो उक्त व्यक्ति जब तक पैसे जमा कराने की बात हो रही थी, वह सही तरीके से बात किया। महिला ने कहा कि उसने जैसे ही कहा कि उसने तो कोई फार्म ही नहीं भरा था, इसके बाद वह गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद उसे एहसास हो गया कि उसके साथ धोखाधड़ी का प्रयास किया जा रहा है।
सवाल : अज्ञात के पास पता कैसे पहुंचा
इस नियुक्ति पत्र से कई तरह के सवाल खड़े होते हैं कि ऐसे लोगों के पास लोगों का नाम और पता किस तरह से पहुंच जाता है। जबकि उक्त महिला बेटी नहीं बल्कि बहू है। ऐसे में उसका नाम और ससुर के नाम के साथ पूरा एड्रेस उन लोगों के हाथ लगना कई आशंकाएं पैदा कर रहा है। क्योंकि यह हर व्यक्ति की प्राइवेसी का मामला है। कोई गिरोह शहर में रैकी कर रहा है।
ठगी का नया नया तरीका अपनाया जा रहा है। लोगों को समझदारी से अपने खून पसीने की कमाई को लूटने से बचाना चाहिए। पुलिस को भी ऐसे गिरोह की ट्रैकिंग कर कार्रवाई करना चाहिए। ताकि अपराध पर अंकुश लग सके। -लायक राम डबास, रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक, हरियाणा।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.