पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर की सुंदरता को निखारने और शहरवासियों को बदबू से निजात दिलाने के लिए शुरू किया गया ड्रेन-6 का निर्माण कार्य अब तेज गति से शुरू कर दिया गया है। नए ठेकेदार ने एक साथ 900 मीटर में कार्य शुरू किया है। इसमें कुछ स्थानों पर दीवार का कार्य तो कुछ स्थानों पर बेस और कुछ स्थानों पर स्लैब का कार्य शुरू किया गया है।
ठेकेदार को यह कार्य 99 करोड़ रुपए में अलाट किया गया है। पूरा करने के लिए मार्च-2022 का समय निर्धारित किया गया है। नगर निगम द्वारा देवड़ू रोड के शिव कॉलोनी से शादीपुर तक ड्रेन-6 को पक्का कर कवर करने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य करीब चार साल पहले शुरू हुआ था।
उस समय दावा किया गया था कि ड्रेन-6 दो सालों में पूरी तरह से बनाकर ढंक दी जाएगी। लेकिन चार साल बीतने के बाद भी ठेकेदार 10 प्रतिशत से अधिक कार्य नहीं कर पाया। काफी कार्यों में उसके खामियां निकल गई। जिसके कारण तोड़-फोड़ कर सरिया तक की नीलामी नगर निगम द्वारा की गई। ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं करने के बाद रिस्क एंड कॉस्ट पर दूसरी कंपनी को टेेंडर दिया गया है।
900 मी. में शुरू हो चुका कार्य
नगर निगम द्वारा जिस कंपनी को कार्य दिया गया है, वह तेज गति से कार्य शुरू कर चुकी है। कार्य की मानीटरिंग कर रहे अधिकारियों का कहना है कि 900 मीटर में कार्य किया जा रहा है। जिसके करीब 200 मीटर दीवार और 10 स्लैब सहित 150 मीटर से अधिक बेस का कार्य पूरा कर लिया गया है। कंपनी को यह कार्य 13 एबव में 99 करोड़ रुपए में जारी किया गया है। जबकि पुरानी कंपनी को यह कार्य 88 करोड़ रुपए में जारी किया गया था। जिसने चार सालों में मात्र 10 प्रतिशत कार्य किया।
यह कार्य प्रस्तावित है
नगर निगम द्वारा देवड़ू रोड के शिव कॉलोनी से आईटीआई चौक के शादीपुर तक 4910 मीटर ड्रेन को पक्का कर कवर करने का दिया गया है। इस पूरे हिस्सों में आरसीसी का बेस बनाया जाएगा। जिसके बाद दीवारों को खड़ा किया जाएगा।
इसके बाद स्लैब डाली जाएगी। इसमें 100 मीटर के अंतराल पर ट्रैक्टर ट्रालियों के आवागमन के लिए भी रास्ता बनाया जाएगा। ताकि साफ-सफाई में निकलने वाले कचरे को आसानी से बाहर निकाला जा सके। यह कार्य मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ड्रेन-6 का कार्य जिस नई कंपनी को दिया गया है, वह बहुत तेजी से कार्य कर रहा है। उम्मीद है कि निश्चित समय में ठेकेदार द्वारा कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निगम द्वारा नियमत रूप से ठेकेदार के कार्य की समीक्षा की जा रही है। ठेकेदार का आश्वासन है कि तय समय में कार्य पूरा कर दिया जाएगा। कार्य करने की गति तेज है।
- सतीश कुमार, एमई नगर निगम सोनीपत।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.