हरियाणा में तापमान में अब फिर से बढ़ौतरी होने लगी है। हालांकि फिलहाल रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक नीचे है, लेकिन दिन के तापमान में 1.8 डिग्री तक का इजाफा हुआ है। बीती रात सबसे कम तापमान करनाल के NDRI में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी रात सबसे गर्म रही जहां न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री रहा। शनिवार को 11 बजे ही कई जिलों में पसीना छुड़ाने वाली गर्मी का सामना लोग कर रहे हैं।
फिलहाल राज्य में सबसे ज्यादा तापमान महेंद्रगढ़ में 40.6 डिग्री और फरीदाबाद के बोपानी में 39.9 डिग्री है। अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री बना हुआ है और अगले कुछ घंटों में इसमें इजाफा संभव है। कल नूहं में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से उपर रहा था। यह प्रदेश में सबसे गर्म था।
सोनीपत में बढ़ा, करनाल में घटा
हरियाणा के सोनीपत में 24 घंटों में ही न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। गुरुवार रात को यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री था, जो राज्य में सबसे कम और सामान्य से 1.7 डिग्री तक नीचे रहा। 24 घंटे बाद शुक्रवार की रात को यहां न्यूनतम पारा 26.7 डिग्री पर पहुंच गया। करनाल में जहां गुरुवार रात को न्यूनतम पारा 23 डिग्री तक रहा, वो गिर कर शुक्रवार रात को 21.5 डिग्री पर आ गया। राज्य के 6 जिलों में रात का तापमान शुक्रवार रात को 25 डिग्री से ज्यादा रहा, वहीं करनाल को छोड़कर अन्य जिलों में 22 से 25 डिग्री के बीच में रहा।
शनिवार को ऐसा है तापमान | ||
जिला | न्यूनतम | अधिकतम |
करनाल | 21.5 डिग्री | 36.4 डिग्री |
भिवानी | 27.6 डिग्री | 38.9 डिग्री |
सिरसा | 26.6 डिग्री | 37.1 डिग्री |
रोहतक | 23.6 डिग्री | 38.7 डिग्री |
सोनीपत | 26.7 डिग्री | 38.0 डिग्री |
जींद | 22.9 डिग्री | 36.1 डिग्री |
नूंह | 26.3 डिग्री | 37.9 डिग्री |
फरिदाबाद | 26.2 डिग्री | 39.9 डिग्री |
महेंद्रगढ़ | 24.5 डिग्री | 40.6 डिग्री |
गुरुग्राम | 23.8 डिग्री | 38.1 डिग्री |
हिसार | 22.5 डिग्री | 37.8 डिग्री |
अंबाला | 22.2 डिग्री | 37.3 डिग्री |
2 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
हरियाणा में फिलहाल 28 जून तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की जाएगी। बरसात की कोई संभावना नहीं है। साथ ही मौसम विभाग का कोई अलर्ट भी इन दिनों के लिए नहीं है। कुल मिलाकर लोगों को 28 जून तक गर्मी से जूझना पड़ सकता है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मुख्य मौसम वैज्ञानिक डा. एमएल खिचड़ का कहना है कि राज्य में 28 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। 29 जून से राज्य में बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू होने की संभावना है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.