हरियाणा में शनिवार को भी मौसम खराब है। मौसम विभाग ने झज्जर और रोहतक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दोनों जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। लगभग सभी जिलों में आसमान पर बादल छाए हैं। कई जिलों में बूंदाबांदी का दौर भी जारी है। मौसम विभाग ने भी शनिवार को जहां प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की जानकारी दी है। रेाहतक व झज्जर के अलावा अन्य सभी जिलों को येलो अलर्ट में रखा गया है। 20 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश संभव है।
आईएमडी ने रविवार को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना जता दी है। मौसम विभाग के रविवार को लेकर जारी बुलेटिन में सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी व हिसार जिलों को छोड़ कर अन्य सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
पूरे हरियाणा में शुक्रवार से ही अच्छी बारिश हो रही है। मानसून अब लौटने को है और ऐसे में बारिश का जो दौर चल रहा है, उससे फसलों पर बुरा प्रभाव दिखने लगा है। खेतों में खड़ी बाजरा, धान और कपास की फसल बारिश से खराब हो रही है। वहीं अनाज मंडियों में आई धान भी पानी से भीग रही है। मौसम विभाग की ओर से पहले ही बताया जा चुका है कि शनिवार को हरियाणा भर में बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी संभव है। ऐसे में किसानों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है।
27 के बाद मानसून की वापसी
वैदर नॉर्थ इंडिया की रिपोर्ट पर गौर करें तो 24 सितंबर को हरियाणा में लगभग सभी जगह हल्की से मध्यम बरसात होगी। कई जगह भारी बारिश भी संभव है। हालांकि 26 सितंबर से मौसम साफ होने लगेगा। 27 सितंबर से 30 सितंबर के बीच हरियाणा से मानसून विदाई लेगा। हालांकि रविवार को भी अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।
रविवार को मौसम का पूर्वानुमान
25 सितंबर को राज्य पर खाड़ी से आया कम दबाव का क्षेत्र पहुंच जाएगा। जिसके कारण राज्य के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुड़गांव, रेवाड़ी, पलवल, मेवात, फरीदाबाद और दिल्ली में कई जगह मध्यम से भारी बारिश होगी। कुछ जगह अति भारी बारिश भी देखने को मिलेगी। इस दौरान एक दो जगह भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी और महेंद्रगढ़ जिले में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होंगी कुछ जगह भारी बारिश भी हो सकती है।
आसमान पर छाए रहेंगे बाद
26 से 29 सितंबर तक हरियाणा में मौसम लगभग साफ व आंशिक बादलवाही वाला रहेगा। दोपहर बाद के समय राज्य के उत्तरी, पूर्वी और दिल्ली-एनसीआर में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां देखी जाएंगी। राज्य के पश्चिमी इलाकों में मौसम लगभग साथ ही रहेगा बारिश की कोई खास उम्मीद नहीं है। सिर्फ छुटपुट जगह हल्की बारिश है बूंदाबांदी की संभावना है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.