पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में चोरियां होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। चोरों अब पुलिस में एएसआई के क्वार्टर को निशाना बनाया है। एएसआई के आवास का ताला तोड़कर चोर हजारों की नकदी ,सोने जेवरात चोरी कर ले गए। एएसआई ने बताया कि वह परिवार सहित अपने भतीजे की शादी में जींद गए थे। वापस लौटे तो चोरी का पता लगा। सिटी थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहाना थाने में कार्यरत एएसआई कुलदीप ने बताया कि वह पुलिस लाइन में रहते हैं। मूलरूप से जींद के गांव श्यामलो केे रहने वाला है। वह पुलिस लाइन में अपने आवास पर ताला लगाकर 13 जनवरी को गांव श्यामलो कलां में भतीजे की शादी में गए गया था। वहां से अब वापिस लौटकर देखा तो आवास के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों की कुंडी टूटी हुई थी।
डेढ़ किलो चांदी के आभूषण, 5 तोले सोना के आभूषण चुराए : शिकायतकर्ता कुलदीप ने बताया कि चोरों ने गोदरेज की सेफ से 50 हजार रुपए, 6 सोने की अंगूठी , सोने के दो चांद, सोने के 3 टॉप्स चोरी किए हैं। सोने के आभूषण करीब 5 तोले के थे। इस अलावा करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चुराए। जिसमें तगडी, पाजेब, चुटकी व कडूले चोरी कर लिए गए।
कड़ा पहरा होने के बावजूद वारदात : पुलिस लाइन के गेट पर कड़ा पहरा रहता है। इसके बावजूद यहां चोरों ने वारदात कर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.