अमृतपाल को लेकर हरियाणा में रेड अलर्ट:गोहाना में घुसने की सूचना पर पुलिस की नाकाबंदी; गाड़ियों में ब्लैक शीशे-जाली पर पाबंदी

सोनीपत3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
नाकाबंदी कर वाहनों की छानबीन करते हुए पुलिस। - Dainik Bhaskar
नाकाबंदी कर वाहनों की छानबीन करते हुए पुलिस।

पंजाब से फरार हुए खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के हरियाणा में घुसने की सूचना के बाद पुलिस अलर्ट पर है। एक अलर्ट के बाद बुधवार दोपहर बाद सोनीपत और गोहाना क्षेत्र में पुलिस ने एकाएक नाकाबंदी कर दी। एक एक वाहन को जांच के बाद ही नाकों से गुजरने दिया गया। नाकों पर तैनात पुलिस अफसरों ने बताया कि अमृतपाल के क्षेत्र से गुजरने की सूचना है। इसके बाद कड़ी छानबीन की जा रही है। एकसा अलर्ट पूरे हरियाणा में है।

पुलिस छानबीन करते हुए।
पुलिस छानबीन करते हुए।

पुलिस अफसरों ने बताया कि पंजाब में पुलिस को चकमा देकर फरार हुए अमृतपाल के गोहाना से निकलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में विभिन्न रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई। गोहाना पुलिस काे एकाएक अलर्ट देखकर कर वहां से गुजर रहे वाहन चालक भी हैरान रह गए। पुलिस अफसरों ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि अमृतपाल के क्षेत्र में आने की सूचना पर यह छानबीन शुरू की गई है।

पुलिस नाकों पर एम्बुलेंस को भी जांच के बाद जाने दिया गया।
पुलिस नाकों पर एम्बुलेंस को भी जांच के बाद जाने दिया गया।

सोनीपत जिले में नाकों से गुजर रहे वाहनों को चेकिंग के बाद ही जाने दिया जा रहा है। हर वाहन की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। अमृतपाल को लेकर हरियाणा भर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वाहन में ब्लैक शीशे या खिड़की पर जाली लगाने पर पाबंदी लगा दी गई है। गोहाना में कई जगह नाकेबंदी की गई है। पुलिस प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नजर है।