पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर के छोटूराम कॉलोनी में बुधवार देर रात 42 साल की महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका पति आग में जलता मिला। 10 साल के बेटे की आंख खुली तो शोर मचाया। लोगों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। 90 फीसदी झुलसने के कारण उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
वहां उसकी मौत हो गई। यूपी के मेरठ जिले के भलसेना निवासी अवधेश पुत्र रामपाल ट्रक चालक था। वह पत्नी संगीता और बेटे हर्ष के साथ सोनीपत में रह रहा था। हर्ष ने बताया कि रात 10 बजे पिता ने उसे दूध पिलाया फिर वह कमरे में जाकर सो गया। सुबह उठा तो देखा पिता आग में जल रहे थे। अंदर कमरे में खून बिखरा था। संगीता की मां देवेंद्री ने बताया कि अवधेश ने गांव की जमीन अपने भाई राकेश को खेती के लिए दे रखी थी, लेकिन राकेश कोई पैसा नहीं देता था। संगीता इसका विरोध करती थी।
देवेंद्री का आरोप है कि अवधेश 2-3 दिन से गांव गया हुआ था। 17 फरवरी को वह राकेश, भतीजे गोलू, बहनोई कुलदीप के साथ लौटा। उसी रात उसने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। कार्रवाई से बचने को अवधेश ने खुद को आग लगा ली।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.