ब्लूमबर्ग स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल अनु कपूर ने बताया कि विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और लघु नाटिका के माध्यम से हमारे संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया। इसके साथ प्रश्नोत्तरी और रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया। बच्चों को मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों से भी अवगत कराया। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस से संबंधित जानकारी दी। ब्लूमबर्ग स्कूल प्रबंधक चिराग विनायक ने भी उपयोगी जानकारी दी। समापन पर राष्ट्रीय गाना गाया। स्कूल वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। प्रिंसिपल अनु कपूर ने बच्चों को बताया कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि देश भक्तों के बलिदान के कारण ही हमारा देश आजाद हुआ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.