जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला शनिवार को यमुनानगर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत करके समस्याओं के हल करवाने की दिशा में कदम उठाए। चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर तरीके से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जेजेपी निरंतर प्रयासरत है और लोगों की समस्याओं को जानकर शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जा रहा है।
हमारा प्रयास है कि कोई भी क्षेत्र विकास के मामले में पीछे न रहे और राज्य के हर नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान हों। उन्होंने कहा कि इसे लेकर वरिष्ठ जेजेपी नेता अपने तय कार्यक्रमों के अनुसार सभी 22 जिलों में पहुंच रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजन से रूबरू हो रहे है। मौके पर जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, अशोक शेरवाल, राजकुमार सैनी, चौधरी अर्जुन सिंह, गुरविंदर तेजली, ओपी लाठर, समयसिह, रजवनत कौर, कमल चमरोड़ी, मकसूद अली, मोहम्मद इलियास, मांगे राम गुंदयानी, सलेश त्यागी, मोहिंदर आर्य, संजीव संधु,जोगिंदर शर्मा, दमन शर्मा, अमित, अजय राव, कर्ण, अशोक खदरी, परमानंद जोगी, भूपिंदर जयरामपुर, अजय शेट्टी, विजय शेट्टी, गुरनाम सिंह, मनोज गुप्ता भी मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.