शहर से लेकर ग्रामीण एरिया के कई होटलाें वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। छह दिन पहले शहर यमुनानगर पुलिस ने शहर के संतपुरा रोड पर स्थित टिम्स होटल में रेड की तो वेश्यावृत्ति का खुलासा हुआ। वहां से पता चला कि इसी तरह का धंधा छछरौली में पांवटा रोड स्थित होटल सी में चलता है। पुलिस ने शनिवार शाम को वहां पर रेड की तो वहां से दो लड़कियां मिली। एक लड़की को तीन युवकों को सौंपा गया था। अाराेप है कि तीनों ने संबंध बनाए। यह लड़की नेपाल से पंजाब पहुंची। पंजाब से यमुनानगर।
दूसरी लड़की बूड़िया की थी। पुलिस ने होटल सी में रेड की तो वहां बूड़िया निवासी एक लड़की और लाजपत नगर निवासी राजेश रूम नंबर-11 में आपत्तिजनक हालत में मिले। लड़की ने बताया था कि उसे बूड़िया निवासी रजनी यहां लेकर आई थी। वह काम की तलाश में थी। उसे रजनी ने उसे वेश्यावृत्ति की सलाह दी। वह लालच में आ गई। रजनी 25 जून को उसे एक्टिवा पर बैठाकर होटल सी में लेकर पहुंची।
वहां उसे शुभम नाम का युवक मिला और उसने उसके साथ संबंध बनाए। रजनी और शुभम उससे देह व्यापार करने पर मजबूर कर रहे थे। इस शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने बूड़िया निवासी रजनी और लाजपत नगर निवासी शुभम को गिरफ्तार कर लिया।
यहां से खुला मामला | शहर यमुनानगर पुलिस ने टिम्स होटल में वेश्यावृत्ति के मामले में बैंक कॉलोनी में किराए पर रहने वाले मध्यप्रदेश निवासी अभिनंदन उर्फ लक्की और विशाल नगर जगाधरी निवासी रजत को गिरफ्तार किया था। लक्की ने पूछताछ में बताया कि वह एक लड़की को पांवटा साबिह रोड छछरौली स्थित होटल सी में लेकर आया था। देह व्यापार के लिए उसे वहां छोड़ा था। इस पर शहर यमुनानगर पुलिस ने आरोपी को साथ लेकर छछरौली पुलिस के साथ छछरौली स्थित होटल सी पर रेड की।
वहां गढ़ी रोड पुराना हमीदा निवासी निवासी आनंद, जगाधरी वर्कशॉप निवासी सूरज विष्णु नगर निवासी जतिन नेपाल (अब गुरुग्राम में रह रही थी) निवासी एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। लड़की ने बताया कि उसके एक जानकार ने काम के लिए उसे लुधियाना निवासी बोबन नाम के व्यक्ति के पास भेजा। उसने कहा कि वह देह व्यापार में अच्छा पैसा कमा लेगी। बोबन ने यमुनानगर निवासी लक्की से संपर्क किया और 23 जून को लक्की लुधियाना आया था। लक्की उसे लेकर यमुनानगर आया। उसने कहा था कि अगर वह वेश्यावृत्ति करेगी तो उसे एक सप्ताह के 50 हजार मिलेंगे। उसने मजबूरी में हां कर दी थी।
तब वह उसे होटल सी में लेकर आया था। यहां होटल में उसे आनंद, सूरज, जतिन के हवाले कर दिया। इन्होंने रूम नंबर-10 में उसके साथ संबंध बनाए। पुलिस ने गढ़ी रोड निवासी आनंद, जगाधरी वर्कशॉप निवासी सूरज, विष्णु नगर निवासी जतिन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बोबन और लक्की की तलाश है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.