सरकार ने डीईओ सतपाल कौशिक का तबादला पंचकूला कर दिया। सोमवार को प्रस्तावित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उन्हें रिलीव किया जाना है। पानीपत डाइट के प्रिंसिपल प्रेम सिंह पूनिया को यमुनानगर की जिम्मेदारी मिली है। उनके दोपहर तक आने की संभावना अधिकारी जता रहे हैं। पूनिया ने डाइट पानीपत में पदोन्नति पाकर अगस्त 21 में ज्वाॅइन किया था। शिक्षा के क्षेत्र में किए इनके कार्यों को देखते हुए सरकार ने यमुनानगर जिले की जिम्मेदारी दी गई। शिक्षामंत्री कंवरपाल के गृह जिले में पूनिया काे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
इन दिनाें स्कूलों में एडमिशन चल रहे हैं। 31 मई तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जानी है। सरकार ने स्कूलों में बच्चाें की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया हुआ है। एमआईएस पोर्टल सही नहीं चल रहा है। मैनुअल एडमिशन करने में अध्यापक लगे हुए हैं। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने लेकर भी अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे। वहीं, मॉडल संस्कृति स्कूलों में सुविधाओं का अभाव है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.