हरियाणा कांबोज सभा की बैठक गांव मंधार में हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत सिंह व महासचिव सुमेर चंद ने की। पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज व पूर्व अध्यक्ष ज्ञान सिंह कांबोज विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दाैरान शहीद उधम सिंह कांबोज के 82वें शहीदी दिवस समारोह को लेकर रणनीति बनाई गई। जिला अध्यक्ष लालचंद कांबोज ने बताया कि 31 जुलाई को कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में शहीद उधम सिंह कांबोज का शहीदी दिवस समारोह हाेगा। कोरोना काल के बाद होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह है।
पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बतौर मुख्यातिथि लाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि शहीद किसी एक कौम के नहीं होते। उधम सिंह ने देश के लिए बलिदान दिया था। इसलिए आज हर समाज व वर्ग के लोग शहीदों का सम्मान करते हैं। माैके पर रणबीर सिंह सरपंच, रमेश कुमार, ईश्वर सिंह, हरपाल मारूपुर, जगमाल सिंह, राकेश कुमार व बख्शीश सिंह भी मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.