कारोबारी ने थाने के बाहर सुसाइड किया:यमुनानगर में बेटी की बीमारी से परेशान, पत्नी को फोन कर बोला- डिप्रेशन में हूं

यमुनानगर2 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
राजकुमार का प्लाईवुड का कारोबार था।-फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
राजकुमार का प्लाईवुड का कारोबार था।-फाइल फोटो

यमुनानगर में बेटी की बीमारी को लेकर मानसिक तनाव से जूझ रहे एक व्यक्ति ने गुरुवार रात को यमुनानगर सिटी थाना के बाहर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसने खुद फोन कर पत्नी और बेटे को कहा कि वह डिप्रेशन में है।

.

परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार ने फिलहाल किसी पर आरोप नहीं लगाया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

सिविल अस्पताल में रखा राजकुमार का शव।
सिविल अस्पताल में रखा राजकुमार का शव।

बेटा-बेटी का पिता था राजकुमार

मृतक की पहचान न्यू हमीदा निवासी राजकुमार (50) के रूप में हुई है। वह प्लाईवुड फैक्ट्री के कारोबार में साझेदार था। इसके अलावा उसकी अपनी आरा मशीन भी थी। वह कारोबार के सिलसिले में कलेक्शन का काम भी करता था। परिवार में पत्नी सुषमा, बेटा शिवम और बेटी पूजा है। शिवम चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) का एग्जाम क्लियर करने के बाद ट्रेनिंग पर है। वहीं पूजा मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।

दावा- बेटी की बीमारी को लेकर परेशान

परिवार के करीबियों के मुताबिक, राजकुमार पिछले कुछ समय से अपनी बेटी पूजा की अल्सर की बीमारी को लेकर काफी परेशान था। वह मानसिक तनाव में रहता था और डिप्रेशन से जूझ रहा था। हालांकि, घटना वाली रात वह रोजाना की तरह कारोबार से जुड़े कलेक्शन के काम के लिए घर से निकला था।

रात 9 बजे पत्नी और बेटे को किया फोन

रात करीब 9 बजे राजकुमार ने पत्नी सुषमा और बेटे शिवम को फोन किया। बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह डिप्रेशन में है और सल्फास निगल लिया है। उसने यह भी बताया कि वह यमुनानगर सिटी थाना के बाहर मौजूद है। यह सुनते ही परिजन घबरा गए और तुरंत थाने के बाहर पहुंचे।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजन राजकुमार को तुरंत उपचार के लिए विवेकानंद अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

मामले की जानकारी देते हुए सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार।
मामले की जानकारी देते हुए सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार।

थाना प्रभारी बोले- सभी पहलुओं पर जांच कर रहे

सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में राजकुमार द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की बात सामने आई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links