चंबा के गरनोटा में बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया:कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान होगा

चंबा4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया। - Dainik Bhaskar
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया।

हिमाचल के जिला चंबा में मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने गरनोटा में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को लेकर बड़ा बयान दिया और चेतावनी देते हुए कहा है कि विद्युत आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता में कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान होगा। उन्होंने कहा कि सदन के माध्यम से आवश्यक सेवाएं अधिनियम के प्रावधानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

'कार्यालयों को खोलने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे'
पठानिया ने कहा कि प्रावधानों में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सेवाओं की उपब्धता में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई हो। पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विभागीय कार्यालयों को खोलने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। लोगों को भरोसा देते हुए पठानिया ने कहा कि लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, सब जज कोर्ट और वन विभाग के मंडल स्तरीय कार्यालय जल्द खोले जाएंगे।

ITI गरनोटा में जल्द 4 नये ट्रेड होंगे शुरू
अपने चुनाव क्षेत्र भटियात के दायरे में आने वाली सरकारी ITI गरनोटा में जल्द 4 नये ट्रेड शुरू करने की भी उन्होंने अपनी बात कही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरनोटा में विज्ञान और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं जल्द शुरू करने की घोषणा भी की।

खबरें और भी हैं...