महिलाओं को कुदरत ने सहज प्रबंधन में लगातार सुधार की अद्भुत क्षमता दी है। सुजानपुर के दाड़ला में महिला मंडल सम्मान समारोह के दौरान सर्वकल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने यह बात कही। कार्यक्रम के दौरान 15 महिला मंडलों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में राणा ने कहा कि समाज सेवा में लगे महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों को निरंतर सम्मानित व प्रोत्साहित करना समाज के हर वर्ग का फर्ज है। उन्होंने आह्वान किया कि साधन संपन्न लोग और इस क्षेत्र में सहायता करने वाली संस्थाएं महिला मंडलों को सबल-सक्षम बनाएं। ताकि समाज की कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ सकें। समाज सेवा में बेहतरीन मिसाल पेशकर खुद को साबित करने वाले सुजानपुर के महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, यूथ क्लबों की शानदार कार्यशैली का अनुसरण प्रदेश भर में किया जाना चाहिए।
15 महिला मंडल किए सम्मानित
संस्था अध्यक्ष राणा ने इस अवसर पर क्षेत्र के 15 महिला मंडलों को 12-12 हजार, एक-एक टेंट देकर सम्मानित किया। तीन स्वयं सहायता समूहों को एक-एक टेंट देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान सुमन देवी, वीना धीमान, सुमन अटवाल, लेख राज ठाकुर, डॉ अशोक राणा, जोगिंदर ठाकुर, वेद डोगरा, कर्नल कुलदीप डोगरा आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.