हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा में शामिल हुए सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी परिवार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उनका विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में स्वागत है। वे मेहनत और ईमानदारी के साथ आने वाले विधानसभा चुनावों में काम करें। पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इस दौरान पंचायत पनोह के करीब एक दर्जन परिवारों ने भाजपा का दामन थामा।
पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने रविवार को अपने निवास स्थान समीरपुर में सुरेश कुमार, राज कुमार, प्रवीण कुमार, रूपलाल, अजीत सिंह, कमला देवी, कृष्णा देवी, सीमा कुमारी, बबली देवी, सुमन, मीना, सुदर्शना को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। यह कार्यकर्ता सुजानपुर भाजपा SC मोर्चा अध्यक्ष जोगिंदर सिंह व रवि कुमार की अगुवाई में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पार्टी पदाधिकारी विनोद ठाकुर ने बताया कि हर बार उनके हितों की अनदेखी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री के प्रयास से पंचायत की सबसे पुरानी समस्या पेयजल आपूर्ति बहाल हुई है। गांव में 50 हजार लीटर पानी का टैंक बना है। आने वाले विधानसभा चुनावों में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को जीत दिलाई जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.