हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुजानपुर इलाके के टिहरा में महाराजा संसार चंद के ऐतिहासिक किले में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने योग की क्रियाएं की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस को न केवल देश तक सीमित रखा, बल्कि दुनिया के हर हिस्से तक पहुंचाया।
योग दिवस पर दुनिया के कोने कोने में योग क्रियाएं हो रही हैं, लोगों ने इसे दिल से अपनाया है। योग करने से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानिसक रूप से भी वह मजबूत बनता है। प्राचीन काल में भी इसका महत्व बताया गया है। उसी की बदौलत भारत ने योग को अब दुनिया के हर क्षेत्र में पहुंचाने में असरदार भूमिका अदा की है।
अनुराग ठाकुर ने कहा है कि देश में जिन राजनीतिक दलों ने बच्चों को आगजनी करने पर मजबूर किया है, उनको कभी भी लाभ मिलने वाला नहीं है। अग्निपथ योजना को लेकर भय और भ्रम पैदा करने की कोशिश कुछ राजनीतिक दलों द्वारा की गई है। भारतीय सेना के 3 अध्यक्षों ने प्रेस वार्ता कर योजना के बारे में सब कुछ स्पष्ट कर दिया है और यह भी कहा गया है कि जो उपद्रव में शामिल होंगे, उन्हें सेना में कोई जगह नहीं दी जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.