धूमल से मुलाकात पर बोले CM सुक्खू:शिष्टाचार मुलाकात के जरिए 10 साल की प्रशासनिक अनुभव से लूंगा सीख, शिमला के लिए रवाना

हमीरपुर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलने के लिए बुधवार को समीरपुर पहुंचे। जहां इस दौरान उन्होंने प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भले ही पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से बुधवार को उनके घर पर हुई शिष्टाचार भेंट राजनीति के हिसाब से अलग मायने रखती हो लेकिन इसका सीधा मतलब यह था कि उनके 10 साल के अनुभव का प्रशासनिक तौर पर फायदा लिया जा सके।

समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर मुलाकात के बाद पत्रकारों से रुबरू हुए सुक्खू ने कहा उनकी यह मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट है। उन्होंने कहा कि धूमल ने उनके साथ प्रशासनिक अनुभवों को सांझा किया है निश्चित रूप में इसका फायदा उन्हें भी मिलेगा।

प्रेम कुमार धूमल को फूलों का गुलदस्ता भेंटे करते मुख्यमंत्री सुक्खू।
प्रेम कुमार धूमल को फूलों का गुलदस्ता भेंटे करते मुख्यमंत्री सुक्खू।

टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया
उधर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अभी तक यदि हमीरपुर और प्रदेश के विकास में कोई कमी रही होगी, तो सुक्खू के नेतृत्व में इसकी पूर्ति होगी। उन्होंने सुकू को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी शॉल और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर धूमल के घर पर काफी तादाद में उनके समर्थक भी पहुंचे हुए थे। जिन्होंने सुक्खू के पहुंचने पर उनका स्वागत किया। तकरीबन पौना घंटा तक हुई धूमल और सुक्खू की इस वार्ता के राजनीति के जानकार कई तरह के क्यास निकाल रहे हैं। बातचीत करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिमला के लिए रवाना हो गए।

लेकिन इसका सीधा मतलब यही है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम बनने के बाद हमीरपुर जिला में पहली मर्तबा आए हैं। और वे जब कांगड़ा गए थे, तब उन्होंने पहुंचते ही पहले रोज देर रात को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से भी भेंट की थी। तब सुक्खू धर्मशाला से शांता कुमार से मिलने पालमपुर गए थे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की मुलाकात की ये कुछ तस्वीरें कैमरों में कैद हुई है। वो तस्वीरें आप भी देखिए...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पहुंचे समीरपुर।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पहुंचे समीरपुर।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रेमकुमार धूमल को भेट किया फूलों का गुलदस्ता।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रेमकुमार धूमल को भेट किया फूलों का गुलदस्ता।
सीएम सुक्खू को टोपी पहनाते पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल।
सीएम सुक्खू को टोपी पहनाते पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल।
प्रेम कुमार धूमल ने सीएम सुक्खू को शॉल भी की भेंट।
प्रेम कुमार धूमल ने सीएम सुक्खू को शॉल भी की भेंट।
धूमल के आगे नतमस्तक हुए सीएम सुक्खू लिया आशीर्वाद।
धूमल के आगे नतमस्तक हुए सीएम सुक्खू लिया आशीर्वाद।
आशीर्वाद लेने के बाद शिमला ऱवाना।
आशीर्वाद लेने के बाद शिमला ऱवाना।
हमीरपुर में हुए कार्यक्रम की फोटो।
हमीरपुर में हुए कार्यक्रम की फोटो।
खबरें और भी हैं...