ITU अवार्ड 2022 के लिए हिमाचल से टाइगर अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट अवाहदेवी के संचालक दिनेश कुमार को चयनित किया गया है। इंडियन ताइक्वांडो यूनियन के सेक्रेटरी जनरल मास्टर मुकेश कुमार साहू ने इस संबंध में मास्टर DK को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने बताया कि इंडियन ताइक्वांडो यूनियन द्वारा नेशनल इंस्ट्रक्टर एंड रेफरी ट्रेनिंग कोर्स का आयोजन 15 से 16 अक्टूबर को उड़ीसा के राउरकेला में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम इंडियन ताइक्वांडो यूनियन के 5 वर्ष पूर्ण होने पर हो रहा है। उन्होंने मास्टर DK से इस विशेष कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।
वहीं, इस संबंध में टाइगर अकादमी के संचालक मास्टर DK ने बताया कि मार्शल आर्ट के माध्यम से उन्होंने गरीब बच्चों को काफी समय से प्रशिक्षित किया है। उन्होंने निस्वार्थ सेवा के भाव से सभी को प्रशिक्षण देने की मुहिम चलाई है। कई बार उन्हें आर्थिक एवं अन्य परेशानियों से भी जूझना पड़ा है।
लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनका लक्ष्य देश के युवाओं विशेषकर अपने क्षेत्र के बच्चों को मार्शल आर्ट में परिपक्व बनाना है, ताकि वे सशक्त बनकर देश को सुदृढ़ता प्रदान कर सकें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.