उपमंडल स्तरीय विज्ञान सम्मेलन:स्मृति और कल्पना ने उपमंडल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में झटका पहला स्थान

हमीरपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
धरोग स्कूल की प्रिंसिपल अनीता परमार ने स्कूल पहुंचने पर बच्चों को सम्मानित किया। - Dainik Bhaskar
धरोग स्कूल की प्रिंसिपल अनीता परमार ने स्कूल पहुंचने पर बच्चों को सम्मानित किया।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के हाई स्कूल शासन में आयोजित उपमंडल स्तरीय विज्ञान सम्मेलन के सीनियर वर्ग की विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में परमार मॉडल पब्लिक स्कूल धरोग की समृद्धि, कल्पना ने, एक्टिविटी के सीनियर वर्ग में इसी स्कूल की कृतिका सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि आदित्य कौंडल और सीमा ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी में द्वितीय स्थान पाया है।

छात्रों को किया सम्मानित

धरोग स्कूल की प्रिंसिपल अनीता परमार ने स्कूल पहुंचने पर सभी विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल के इन होनहार स्टूडेंट्स ने ब्लॉक स्तर पर हिस्सा लेने आए 85 स्कूलों में अपनी प्रतिभा दिखाकर ब्लॉक स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी स्टूडेंट्स को हर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...