हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शनिवार को सिंथेटिक ट्रैक मैदान पर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरूआत हुई। पूर्व CM प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वह कोशिश कर रहे हैं कि प्रदेश के खेल मैदानों में खिलाड़ियों को अच्छी खेल सुविधांए मिलें।
इस चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए करीब 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय इस चैंपियनशिप में 60 से ज्यादा स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अंडर 14 से 20 तक महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
पूर्व CM ने कहा कि युवा पीढ़ी नशों का सेवन करके अपना भविष्य खराब न करे। नशे को रोकने के लिए हमें युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ना होगा। गांवों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए। अनुराग ठाकुर ने कुछ वर्ष पहले खेल महाकुंभ का आयोजन शुरू करवा कर एक बढ़िया प्रयास किया था।
बच्चों को बचपन से ही खेल मैदानों से जोड़ना होगा। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन गांव-गांव में होने चाहिए, ताकि वहां के बच्चे खेल मैदानों से जुड़ सकें। खेल के मैदान में सफलता और असफ़लता एक ही सिक्के के दो पहलू है। अभ्यास करते रहेंगे तो एक दिन सफलता खुद आकर कदम चूमेगी।
जिंदगी को भी खेल भावना से देखना चाहिए। कई बार सफलता मिलती है, कई बार असफलता, लेकिन सफर खत्म नहीं होता। अनुशासन से आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.