स्वार्थ सिद्धि के लिए संविधान से छेड़छाड़ कर वर्तमान सरकार:कुलदीप पठानिया बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर राजनीतिक दबाव बनाकर की जा रही इच्छापूर्ति

हमीरपुर4 महीने पहले
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते BR राही।

हिमाचल के हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार संविधान को न मानते हुए स्वार्थ सिद्धि को पूर्ण करने के लिए इसके साथ छेड़छाड़ कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं पर राजनीतिक दबाव बनाकर गलत तरीके से इच्छापूर्ति कर रही है।

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा ही संविधान में कई संशोधन किए गए। जिनमें की 42वां संशोधन स्व. इंदिरा गांधी द्वारा सन 1976 में किया गया। जिसमें भारतीय संविधान में सोशलिस्ट शब्द को जोड़ा गया। जिसका मुख्य मकसद सभी को समान अधिकार देना था। जिस कारण से ही भूमिहीन व्यक्तियों को कांग्रेस की सरकार द्वारा अपना जीवन यापन करने के लिए सरकार द्वारा भूमि प्रदान की गई।

लेकिन आज भारतीय संविधान खतरे में है, जिसे देखकर ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। गत दिनों जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, करेर पंचायत के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान में BDC सदस्य सुदर्शन शर्मा के आकस्मिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में मौजूद कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी।
बैठक में मौजूद कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी।

कांग्रेस के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित शर्मा व मीडिया पैनलिस्ट शगुन शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर वरिष्ठ नेता BR राही, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुरेश पटियाल, जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष होशियार सिंह, अनुसूचित विभाग के प्रदेश महासचिव KC भाटिया, शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवीदास शहंशाह, जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा, अनिल चौधरी, मनोज शर्मा मनु आदि मौजूद थे।