• Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Hamirpur
  • Hamirpur : Veer Nari Samman Ceremony On Himachal Day, Himachal CM Sukhvindar Singh Sukhu, Himachal Freedom Fighters Successor Welfare Association, Purushottam Kalia

हमीरपुर की 8 वीर नारियों को सम्मानित करेंगे CM:हिमाचल दिवस पर होगा कार्यक्रम, उत्तराधिकारी कल्याण संघ ने सूची तैयार कर प्रशासन को सौंपी

हमीरपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
स्वतंत्रता सेनानी कल्याण संघ। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar
स्वतंत्रता सेनानी कल्याण संघ। (फाइल फोटो)

देश को आजादी का जाम पिलाने वाले हमीरपुर जिले के 8 स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 जनवरी को हिमाचल दिवस पर पर सम्मानित करेंगे। इसकी सूची भी जिला प्रशासन को सौंप दी गई है।

भोरंज ब्लॉक के रुढ़ान गांव की शीला देवी पत्नी स्व. चौधरी राम, भोरंज के बलोह गांव की पार्वती देवी पत्नी स्व. भगवान दास, हमीरपुर के घनाला गांव की कौशल्या देवी पत्नी स्व. दीतू राम, बीरबगेहड़ा गांव की दुर्गी देवी, पाहलू गांव की अंतोदेवी पत्नी स्व. लटूरिया राम, सरली गांव की हरदेई पत्नी स्व. लक्ष्मण सिंह, धनेड़ के खठवीं गांव की कृष्णी देवी पत्नी स्व. गज्जन राम, बगेहड़ा के समुचना गांव की ईश्वरी देवी पत्नी स्व. सूंका राम को 25 जनवरी को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

हमीरपुर जिले के स्वतंत्रता सेनानी
नादौन के भूंपल गांव के यशपाल, नादौन से इंद्रपाल और सर्वमित्र अवस्थी, नादौन के कोहला पलासड़ी गांव से तुलसी राम, सोरड़ गांव से निक्का राम, भरेड़ी से कामरेड अमीं चंद, कुठेड़ा से हरी चंद, खठवीं से गज्जन सिंह, हार से गंगा राम, भौगवों गांव के सोहन लाल, कक्कड़ के कामरेड गोपालदास, अणुकलां के चतर सिंह, हमीरपुर से रामकृष्ण नंदा, धनेटा से मथुरादास, टिक्कर खतरियां से शमशेर सिंह

सुजानपुर से कालीदास, हमीरपुर से दलीप सिंह, ब्राहलड़ी से दुर्गादास, हमीपुर से दौलत राम, पटलांदर से दुनी चंद बडोह, करसाड के रूप लाल, हनोह के नैण सिंह के अलावा भी कई स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने देश को आजाद करवाने में अपनी भूमिका निभाई।

संघ ने शुरू कराया सिलसिला
हिमाचल स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया का कहना है कि जिला स्तर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करने का सिलसिला संघ द्वारा शुरू करवाया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि इसी तर्ज पर प्रदेश के हर जिला और ब्लॉक स्तर पर भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर वीर नारियों को सम्मानित किया जाए।

ताकि यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बने। 25 जनवरी को हिमाचल दिवस पर जिला के 8 स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जोकि गर्व की बात है। इस बार मुख्यमंत्री भी हमीरपुर जिला के नादौन के हैं। इसके लिए संघ के सदस्यों ने बैठक में विचार-विमर्श कर इसकी सूची प्रशासन को सौंप दी है।

26 को CPS संजय अवस्थी करेंगे सम्मानित
DC देवश्वेता बनिक का कहना है कि हिमाचल दिवस और गणतंत्र दिवस पर पहुंचने वाली सभी वीर नारियों को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 25 जनवरी के कार्यक्रम में पहुंचने वाली वीर नारियों को हिमाचल दिवस पर सुखविंदर सिंह सुक्खू और 26 जनवरी को CPS संजय अवस्थी सम्मानित करेंगे।

खबरें और भी हैं...