हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को प्रचार के लिए पार्टी की ओर से हेलिकॉप्टर मिला है। ज्यों ही नादौन के अमतर क्रिकेट स्टेडियम में हेलिकॉप्टर लैंड हुआ, तो कांग्रेस के जिला हमीरपुर प्रचार समिति के अध्यक्ष राम चंद पठानिया के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जोरदार स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में कमल कम्मी, संतोष संधू, मोत जोशी, गद्दी, पवन शर्मा, अजय जैन, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनिंद्र मोंटी संधू, कांग्रेस प्रवक्ता विवेक कटोच, डिंपल कटोच, भरत भूषण कपिल, प्रकाश चंद, सतीश कुमार, सेठी,जोगी, मनू, राजेश,जगदीश सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अब सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे
बता दें कि सुक्खविंदर सिंह सुक्खू भी पिछले कई दिनों से नादौन विधानसभा क्षेत्र में ही मुकम्मल तौर पर सक्रिय रहे। पिछले 2 दिन उन्होंने पार्टी के कार्यालय खोलने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में काम किया। अब चुनाव प्रचार का जिम्मा स्थानीय नेताओं के हवाले छोड़ कर वे प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी जनसभाओं को संबोधित करने जाएंगे। और कांग्रेस के स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आएंगे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.