हिमाचल के हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी रणजीत सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि BJP एक आम कार्यकर्ता को पार्टी का टिकट देकर सम्मानित करती है। ऐसा ही सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के लिए राहत लेकर आई है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इस सरकार ने कुछ न कुछ जरूर दिया है। महामारी के समय मुफ्त अनाज, वर्तमान में 125 यूनिट तक निशुल्क विद्युत सप्लाई, ग्रामीण क्षेत्र में निशुल्क पेयजल सप्लाई, बसों में 50 फीसदी महिलाओं के लिए किराया कटौती यह भाजपा ने करके दिखाया है।
झूठी घोषणाएं करने वाली है कांग्रेस
यह कार्य करने के लिए भाजपा ने कोई गारंटी नहीं दी थी, यह सब कुछ हुआ है। लोग तमाम योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। एक तरफ झूठी घोषणाएं करने वाली कांग्रेस पार्टी है। नारी शक्ति को इस चुनाव मैदान में अहम भूमिका निभानी है। नारी शक्ति का भाजपा ने लगातार सम्मान किया है। पुरुषों के मुकाबले हर पायदान पर आगे किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने बगेहड़ा चारिया दी धार, गवारडू, जंगल, बगेहड़ा, हमीरपुर और धनेड़ सहित कई स्थानों पर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।
धूमल का फोकस हमीरपुर, सुजानपुर और भोरंज
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर जिले की अपनी गृह विधानसभा सीट सुजानपुर के अलावा हमीरपुर सदर और भोरंज विधानसभा क्षेत्र में फोकस बनाए हुए हैं। भोरंज और हमीरपुर में बागी उम्मीदवारों ने पार्टी में समीकरणों को नफे नुकसान में बदल दिया है, इसलिए यहां पर मशक्कत हो रही है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.