हिमाचल के हमीरपुर जिला मुख्यालय पर शहर में चुनाव प्रचार की तामझाम के बीच फायदा उठाकर रेहड़ी फड़ी के रूप में अवैध कब्जों की भरमार होने लगी है। सड़क तक सामान फैला कर बेचने का अंदाज़ तो इस वक्त यहां बेहद निराला हो चुका है। लेकिन रेहड़ी फड़ी वाले अब मौके का फायदा उठाकर पक्का स्ट्रक्चर बनाने में भी जुट गए हैं। मुख्य शहर में बॉयज स्कूल के ठीक बाहर जो हालात बन रहे हैं। वे अधिकारियों की पोल तो खोल ही रहे हैं। प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
नगर परिषद की कारगुजारी तो पिछले लंबे समय से यहां पर सवालों के घेरे में रही है। उसके कार कारिंदे आंखें मूंद कर इन अवैध कब्जों को होने दे रहे हैं। जो सवाल उठाने वाले पार्षद हैं, उन्हें व्यवस्था गत खामियों की वजह से मदद नहीं मिल रही। इसी वजह से शहर में अब हालात बेकाबू हो रहे हैं। लेकिन कोई भी उन्हें रोकने वाला नहीं है।
बन रहे पक्के स्ट्रक्चर
बॉयज स्कूल के ठीक सामने की स्थिति सबसे खराब हो गई है। पहले तो यहां के खाली हिस्से को रेहड़ी फड़ी लगवा कर कब्जा करवाया गया। अब वहां पर पक्का स्ट्रक्चर बनाने की मुहिम भी संबंधित अवैध कब्जा करने वालों ने शुरू कर दी है। यह लोग करें भी क्यों नहीं देखा देखी का प्रचलन इस शहर में हावी हो चुका है।
नगर परिषद और प्रशासन नहीं गंभीर
रविवार के रोज जो स्ट्रक्चर बन रहा है, उसकी स्थिति देखकर तो यही लग रहा है कि हालात नगर परिषद खुद बिगाड़ रही है। लंबे समय तक इस नगर परिषद में रेगुलर EO नहीं थे। लेकिन अब तो अक्षित गुप्ता के रूप में नए EO ने कार्यभार भी संभाल रखा है। अब बावजूद इसके भी यदि व्यवस्था का स्थानीय जारी रहेंगी, तो फिर सवाल तो शहरवासी उठाएंगे ही।
तभी तो सवाल उठाने वाले पार्षद भी अब इसी लिए चैन की नींद सो गए हैं। क्योंकि उनके सवालों पर नगर परिषद और प्रशासन गंभीर है ही नहीं तो फिर मसला उठाना ही क्यों है। जिला प्रशासन और पुलिस व्यवस्था भी इस शहर में सवालों के घेरे में है। संबंधित अधिकारी भीतो यहीं से होकर निकलते हैं। दरअसल में शहर के अन्य इलाकों में भी इस समय अवैध कब्जों की खूब भरमार हो रही है। जगह-जगह इन्हें और विस्तार दिया जा रहा है। ऐसा लगता है की सब कुछ यहां जानबूझकर हो रहा है।
नगर परिषद करेगा कार्रवाई
इधर नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास का कहना है कि यदि ऐसा हो रहा है। तो कार्रवाई की जाएगी। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा, पुरानी स्थिति बहाल करवाई जाएगी।जबकि ईओ अक्षित गुप्ता का कहना है कि ऐसा नहीं होने दिया जाएगा और इसे तुरंत हटाने का प्रयास किया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.