हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पर अपने ही प्रदेश की जनता के साथ झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाबजूद उनका प्रदेश के विकास में कोई योगदान नहीं है। वह हिमाचल आकर मात्र कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हैं।
प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास करते हैं। कौशल ने भाजपा अध्यक्ष से जानना चाहा कि केंद्र तथा प्रदेश की डबल इंजन सरकार होने के बाबजूद प्रदेश लगातार क़र्ज़ के बोझ तले क्यों दबता जा रहा है। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके प्रदेश को क़र्ज़ मुक्त करने के लिए कोई राहत पैकेज क्यों नहीं दिलवाते?
पूर्व में प्रदेश में 69 राष्ट्रीय उच्च मार्ग बनाने की केंद्रीय मंत्री की घोषणा को अमली जामा पहनाने का आदेश उन्हें क्यों नहीं देते। क्योंकि नड्डा हिमाचल में भी मंत्री रह चुके हैं। प्रदेश की जनता जानती है कि उनमें दम खम नहीं है। इसकी वजह से वह मंत्री के रूप में भी अपनी छवि बनाने में असफल रहे थे। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी रबड़ स्टैम्प की तरह ही कार्य कर रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.