हिमाचल के चंबा में पुलिस ने कार सवार 2 लोगों से चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान विश्वास 19 और अनिल 31 निवासी बनीखेत के रूप मे हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कांगड़ा और चंबा के प्रवेश द्वार तुनुहटी में पुलिस ने नाका लगा रखा था। इस दौरान वहां से एक ऑल्टो कार नंबर HP 47 5940 आई। पुलिस ने जब कार को चेकिंग के लिए रोका तो कार सवार दोनों लोग पुलिस को देखकर घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को कार से 4.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
DSP अजय कपूर ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस नशा करने वालों और बेचने वालों पर कड़ी नजर रखे हुए है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.