हिमाचल के कांगडा स्थित देहरा के पुलिस थाना हरिपुर की चौकी रानीताल के गांव सीरां दा भरोह में सड़क किनारे पेड़ से लटका एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की जानकारी मिलते ही DSP ज्वालामुखी चंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को सीरां दा भरोह का एक स्थानीय निवासी पशुओं को चराने के लिए जंगल गया था। जिसने सड़क से नीचे जंगल में शव को एक पेड़ से लटके देखा। जिसकी सूचना उसने तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों को दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि 15-20 दिन पहले इसकी मृत्यु हो चुकी थी। शव का रंग भी काला पड़ गया था। देहरा का कार्यभार देख रहे DSP ज्वालामुखी चंद्र पाल सिंह ने कहा कि पुलिस अभी जांच कर रही है। प्रथम दृष्टि में यह मामला हैंगिंग का लग रहा है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया गया है, जहां 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए शव गृह में रखा जाएगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.