• Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Kangra
  • Dehra
  • Himachal Assembly Election 2022; In Dehra BJP's Trouble Increased, Rebel Hoshiar Singh Did Not Withdraw His Nomination; 6 Candidates Will Be Face To Face

देहरा विधानसभा का चुनावी 'रण':बढ़ी भाजपा की मुसीबत, बागी होशियार सिंह ने नहीं लिया नामांकन वापस; 6 प्रत्याशी होंगे आमने-सामने

देहरा7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा से रमेश धवाला व कांग्रेस के डॉ राजेश शर्मा चुनावी मैदान में। - Dainik Bhaskar
भाजपा से रमेश धवाला व कांग्रेस के डॉ राजेश शर्मा चुनावी मैदान में।

हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है तो वहीं प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बांट दिए है। लेकिन बात देहरा विधानसभा की करें तो यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने हनुमान को मनाने में नाकाम रहे। यहां होशियार सिंह भाजपा की टिकट चाह में थे लेकिन टिकट रमेश धवाला को मिल गई। अब होशियार सिंह भाजपा से बागी होकर चुनावी मैदान में उतरे हैं। यहां समीकरण बिगड़े हुए हैं। तिकोना मुकाबला होने के आसार हैं। देहरा से कुल 12 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें 6 ने नामांकन वापस ले लिया है। यहां 4 प्रत्याशी पॉलिटिकल पार्टी के हैं जबकि 2 प्रत्याशी निर्दलीय हैं।

पुनीता चंबियाल ने भी नामांकन लिया वापस
वहीं विधायक होशियार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। यहां होशियार सिंह की धर्मपत्नी पुनीता चंबियाल ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके अलावा बलजीत सिंह, ईशान शर्मा, डॉ. केवल कृष्ण नन्दा, राकेश कुमार और विजय कुमार भी अपना नामांकन वापस लिया। विधानसभा क्षेत्र 10- देहरा से रमेश चन्द धवाला भाजपा प्रत्याशी, डॉ. राजेशा शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी, हरबंस सिंह बसपा प्रत्याशी, मनीष कुमार आप प्रत्याशी और होशियार सिंह और वरुण कुमार आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। निर्वाचन अधिकारी व SDM संकल्प गौतम ने इसकी जानकारी दी है।