जयसिंहपुर में 21 को बंद रहेगी बिजली:सिविल अस्पताल और आस पास के गांवों में आपूर्ति बाधित रहेगी, लोगों से सहयोग करने की अपील

जयसिंहपुर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
इलेक्ट्रिसिटी सब डिवीजन जयसिंहपुर के SDO सुशील शर्मा - Dainik Bhaskar
इलेक्ट्रिसिटी सब डिवीजन जयसिंहपुर के SDO सुशील शर्मा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर में 21 मार्च को बिजली बंद रहेगी। इलेक्ट्रिसिटी सब डिवीजन जयसिंहपुर के SDO सुशील शर्मा ने बताया कि 11 KV जयसिंहपुर हारसीपत्तन संघोल फीडर के जरूरी रखरखाव व तारों पर लटक रही पेड़ों की टहनियों की कांट छांट का कार्य किया जाएगा।

इसके चलते 21 मार्च को जयसिंहपुर सिविल अस्पताल सहित विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान हारसी, संघोल, टिक्करु, टंडर, संध, डूहकि, काथला, खालटा, चम्बी, थानपल सहित आसपास के गांवों में सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुशील शर्मा ने बताया कि विद्युत विभाग समय-समय पर विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य करता है, ताकि लोगों को परेशानी न हो तथा बिजली की सप्लाई निर्बाध रूप से मिलती रहे। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

खबरें और भी हैं...