कांगड़ा में 47th सब जूनियर नैशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू:DC ने किया शुभारंभ, उद्घाटन मैच में कर्नाटक की लड़कियों ने तेलंगाना को हराया

कांगड़ा4 महीने पहले
बास्केट बॉल प्रतियोगिता में हुंनर दिखाते खिलाड़ी।

हिमाचल के जिला कांगड़ा में नगर पालिका मैदान पर 47‌B सब जूनियर लड़के और लड़कियों की बास्केट बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधीश डॉ निपुण जिंदल ने किया। अंडर 14 बास्केट बॉल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 51 टीमों के 800 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।

पहले दिन लड़के के वर्ग में बिहार ने महाराष्ट्र को 60-09 के बड़े अंतर से पराजित किया। वहीं लड़कियों के वर्ग में महाराष्ट्र ने पंजाब को 45-31 के अंतर से हराया। इसके साथ ही लड़कों के वर्ग में पंजाब ने मध्यप्रदेश को 65-31 और लड़कों के वर्ग में पंजाब ने मध्यप्रदेश को 65-31 के अंतर से हरा दिया।

लड़कियों के वर्ग में तमिलनाडु ने केरल को 48-19, जबकि राजस्थान ने दिल्ली को 31-28 के अंतर से हराया। इसके अलावा लड़कों के वर्ग में मिज़ोरम ने राजस्थान को 44-25, लड़कियों के वर्ग में उड़ीसा ने पुंडुचेरी को 46-35, लड़कों के वर्ग में उड़ीसा ने असम को 60-29, लड़कों के वर्ग में केरल ने झारखंड को 40-32, लड़कियों के वर्ग में असम ने J&K को 53-11, लड़कियों के वर्ग में हरियाणा ने प.बंगाल को 31-25, लड़कों के वर्ग में गुजरात ने आंध्र प्रदेश को 40-31, लड़कियों के वर्ग में गुजरात ने गोवा को 65-14, और लड़कों के वर्ग में उतराखंड ने गोवा को 45-09 के अंतर से हरा दिया।

कर्नाटक और तेलंगाना की लड़कियों की टीम साथ डीसी डॉ निपुण जिन्दल।
कर्नाटक और तेलंगाना की लड़कियों की टीम साथ डीसी डॉ निपुण जिन्दल।

उद्घाटन मैच में लड़कियों की कर्नाटक की टीम ने तेलंगाना के टीम को पराजित कर दूसरे दौर में जगह बनाई। हिमाचल प्रदेश बास्केट बॉल संघ के सचिव अजय सूद ने बताया कि 15 नवंबर से 21 नवंबर तक नगर पालिका मैदान में सब जूनियर बास्केट बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

सब जूनियर लड़के और लड़की बास्केट बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते DC डॉ निपुण जिन्दल।
सब जूनियर लड़के और लड़की बास्केट बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते DC डॉ निपुण जिन्दल।

जिसमें 51 टीमों के 800 खिलाड़ी और लगभग 200 ऑफिशियल सदस्य भाग ले रहे हैं। DC डॉ निपुण जनरल ने दूर दराज से आए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन में रहकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का ऐलान किया। डॉक्टर जिंदल ने कहा सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता से ही सीनियर तक खिलाड़ियों की पहचान होती है। और इस उम्र में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ही देश की टीमों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उद्घाटन मैच में DC निपुण जिंदल को सम्मानित करते बास्केट बॉल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा।
उद्घाटन मैच में DC निपुण जिंदल को सम्मानित करते बास्केट बॉल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा।

बास्केट बॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा ने दूर दराज से आए खिलाड़ियों व उनके कोच का स्वागत करते हुए देवभूमि में कांगड़ा, ज्वाला देवी, चामुंडा देवी, धर्मशाला पर्यटक स्थलों में घूमने को भी कहा। शर्मा ने कहा बास्केट बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कांगड़ा हिमाचल में सब जूनियर नेशनल बास्केट बॉल प्रतियोगिता की जिम्मेदारी देकर देवभूमि को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी युवा खिलाड़ियों, उनके कोच और अन्य ऑफिशियल को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...