हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विवेकानंद चिकित्सा अनुसंधान न्यास के कायाकल्प संस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार से भेंट की। इस दौरान सीएम ने शांता कुमार से प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को लेकर सरकार और पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
CM ठाकुर शनिवार को जिला कांगड़ा के पालमपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री कुमार से भेंट करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कायाकल्प संस्थान में स्वास्थ्य लाभ ले रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ विचारक मदन दास देवी का भी हालचाल जाना। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने उनसे PM के दो दिवसीय धर्मशाला प्रवास की जानकारी ली। जिसके बाद दोनों के बीच कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के बारे में मंथन हुआ।
पूर्व मुख्यमंत्री कुमार अपनी ही सरकार के विरुद्ध तल्ख टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में शांता कुमार का विशाल जनाधार है। CM जयराम जब भी जिले में आते हैं तो शांता कुमार से जरूर मिलते हैं। हालांकि पूर्व CM कुमार ने सक्रिय राजनीति से सन्यास ले लिया है। बावजूद इसके CM ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री से संगठन और सरकार की गतिविधियों पर उनके तजुर्बे का लाभ लेते रहते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.