हिमाचल-पंजाब सीमा पर बना चक्की पुल बंद:भारी बारिश के कारण NHAI ने लिया फैसला, सुबह ही बहा था नदी पर बना रेलवे ब्रिज

कांगड़ा10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचल-पंजाब सीमा के पास चक्की नदी पर बना पुल, जोकि अब वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। - Dainik Bhaskar
हिमाचल-पंजाब सीमा के पास चक्की नदी पर बना पुल, जोकि अब वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।

हिमाचल में 2 दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। जिस कारण कई पुल ध्वस्त हो गए हैं। इस बीच शनिवार को नेशनल हाईवे पठानकोट-मंडी पर हिमाचल-पंजाब सीमा के पास बने चक्की पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

पंजाब या अन्य राज्यों से कांगड़ा आने वाले लोगों के लिए यातायात की व्यवस्था वैकल्पिक मार्ग से की गई है। शनिवार सुबह चक्की खड्ड में ही रेलवे यातायात के लिए बनाया गया वर्षों पुराना पुल बारिश की भेंट चढ़ गया था। ट्रेन और वाहनों के लिए चक्की खड्ड में आमने सामने पुलों का निर्माण हुआ है।

प्रदेश में अभी भी भारी बारिश का अलर्ट है। जिसको देखते हुए इस पुल को बंद कर दिया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी अनिल सैन का कहना है कि भारी बारिश को देखते हुए फिलहाल इस पुल पर आवाजाही बंद कर दी है। रविवार सुबह इस पुल का निरीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

हिमाचल भारी बारिश से हाहाकार, 21 की मौत:6 लापता, 742 सड़कें और 2000 बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद, अगले 46 घंटे भारी बारिश का खतरा बरकरार

ज्वालामुखी SDM ब्यास नदी में बहने से बचे:चंबापत्तन पुल के पास बढ़ा जलस्तर; स्थानीय युवाओं ने कार को निकाला बाहर

गोताखोरों ने दंपती की बचाई जान:जयसिंहपुर में व्यास नदी पर बने वाटर टैंक में 2 दिन से फंसे थे पति-पत्नी