किन्नौर सीट पर कांग्रेस की हैट्रिक:जगत सिंह नेगी ने भाजपा प्रत्याशी सूरत सिंह को फिर दी मात

किन्नौर6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल के किन्नौर जिले की एकमात्र विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी ने हैट्रिक लगा दी है और तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी सूरत नेगी को हराया है। जगत नेगी ने सूरत नेगी को 6964 वोटों से हराया है।

मतगणना के दौरान कड़ी रही सुरक्षा
जिला किन्नौर की एक मात्र विधानसभा सीट की मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मतदान केंद्र के 10 मीटर के दयारे में किसी भी अज्ञात व्यक्ति की एंट्री ना हो इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष कानून धाराओं के आवाजाही पर रोक रखी। और शांतिपूर्ण मतगणना करवाई।

किन्नौर सीट से इस बार कुल 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां मतगणना के लिए 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किन्नौर सीट पर वोटों की गिनती 13 राउंड में पूरी होगी। इस सीट से पहला रूझान सुबह 9 बजे तक आ जाने की उम्मीद है। दोपहर 12 बजे तक यहां मतगणना पूरी हो जाने और फाइनल नतीजा आ जाने की संभावना है।

इस बार 75% वोटिंग
12 नवंबर को वोटिंग के दौरान किन्नौर विधानसभा सीट पर 75% वोटिंग हुई थी। अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए रिजर्व इस सीट पर कुल 22058 पुरुष और 21139 महिला मतदाताओं ने वोट डाले।

3 नेगी में मुकाबला
किन्नौर सीट से इस बार जो बड़े चेहरे मैदान में हैं, उनमें कांग्रेस के उम्मीदवार जगत सिंह नेगी, BJP कैंडिडेट सूरत नेगी के अलावा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे तेजवंत सिंह नेगी शामिल हैं। तेजवंत सिंह नेगी इसी सीट से 2012 और 2017 का चुनाव BJP के टिकट पर हार गए थे इसलिए पार्टी ने इस बार उनकी जगह नए चेहरे सूरत नेगी को उम्मीदवार बनाया। इसके बाद तेजवंत सिंह नेगी बागी होकर चुनाव में उतर गए।

जगत सिंह नेगी यहां के सिटिंग विधायक हैं। इस बार उनका टिकट कटने की चर्चा थी और कांग्रेस पार्टी ने उनका टिकट आखिर तक होल्ड रखा। हालांकि अंत में जगत सिंह नेगी टिकट पाने में कामयाब रहे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस सीट से तरसेम सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

2017 में सबसे कम मार्जिन से जीत वाली सीट
वर्ष 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के जगत सिंह नेगी ने जीत हासिल की और इस दफा वह हैट्रिक लगाना चाहते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस के जगत सिंह नेगी को 20029 वोट मिले थे जबकि उनके सामने BJP के टिकट पर उतरे तेजवंत सिंह नेगी को 19909 वोट मिले। दोनों के बीच कांटे के उस मुकाबले में जगत सिंह नेगी 120 वोट के मार्जिन से विजयी रहे। 2017 के विधानसभा चुनाव में किन्नौर सीट पर हिमाचल में सबसे कम मार्जिन से जीत-हार का फैसला हुआ था।

रिकांगपियो में स्ट्रॉन्ग रूम
12 नवंबर को हुए मतदान के बाद किन्नौर विधानसभा सीट की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के लिए जिला मुख्यालय रिकांगपियो में स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया। इस स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर 12 नवंबर से ही 24 घंटे पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार काउंटिंग पूरी होने के बाद सारी EVM जिला मुख्यालय पर रखी जाएंगी जहां 45 दिन तक इनका डेटा सुरक्षित रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...