हिमाचल प्रदेश सरकार के गठन के बाद मनाली विधानसभा क्षेत्र में पहली बार आ रहें लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव रोहित धामी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार मनाली विधानसभा क्षेत्र में आदित्य विक्रम सिंह आ रहें हैं, इसलिए उनका मनाली विधानसभा क्षेत्र में जोरदार तरीके से स्वागत किया जाएगा।
गैमन पुल के पास होगा स्वागत
मनाली विधानसभा क्षेत्र के लोग रामशिला के पास गैमन पुल पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव रोहित धामी की अगुवाई में बाजे गाजे के साथ स्वागत किया जाएगा इस के बाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता देविंदर नेगी 15 मील में ऊझी घाटी के लोगो के साथ परंपरा के अनुसार लोक निर्माण मंत्री का स्वागत किया जाएगा।
विकास कार्यों को लेकर होगी चर्चा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव रोहित धामी ने बताया कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 सालों में विकास के कामों पर विराम लग गया था, लेकिन अब मनाली विधानसभा क्षेत्र में रुके हुए सभी कार्यों को अमलीजामा पहनाने के लिए भी आदित्य विक्रम सिंह से बात की जाएगी। मनाली का सोलंग पुल जो कि भाजपा सरकार के समय सुर्खियों में रहा है। कुल्लू के भूतनाथ पुल सहित कई मुद्दे हैं, जिन को लेकर लोक निर्माण मंत्री से विचार विमर्श किया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.