हिमाचल के कुल्लू महाविद्याल में ABVP कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने HPU प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। ABVP का आरोप है कि HPU के प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणामों में भारी गड़बड़ी हुई है। जिससे स्टूडेंट्स के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है।
इकाई अध्यक्ष सौरव नेगी व प्रांत सह मंत्री कुंगा देचेन ने कहा कि HPU के B.SC, B.COM प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणामों में भारी गड़बड़ी हुई है। 85% छात्रों को HPU प्रशासन द्वारा फेल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें ऐसे भी छात्र हैं, जिन्होंने 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ऐसे में स्टूडेंट्स का फेल किया जाना HPU प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।
उन्होंने HPU प्रशासन से परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी में जल्द सुधार करने की मांग की है। इस दौरान कुल्लू इकाई सचिव ऋषव ठाकुर, चांदनी, कनिष्का, समीक्षा, निशित, रमेश, मुकेश, अजय आदि कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। उधर, हरिपुर महाविद्यालय में भी ABVP कार्यकर्ताओं द्वारा HPU प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही जल्द अनियमितताओं में सुधार की मांग की गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.