हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के काजा मंडल मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी है जो 12 नवंबर को स्पीति घाटी में स्थापित पोलिंग बूथ में जाकर मतदान करवाएंगी। लिहाजा, लाहौल स्पिति के काजा में विधान सभा चुनाव को लेकर वीरवार को पोलिंग पार्टियां EVM मशीनों के साथ मतदान केंद्रों के रवाना हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा ने मतदान प्रक्रिया को लेकर सभी पोलिंग पार्टियों को जानकारी दी। 29 पोलिंग स्टेशन पर 29 पोलिंग पार्टियां भेजी गई। जबकि 8 पोलिंग पार्टियां रिर्जव में रहेंगी। सभी पोलिंग पार्टियों को सामान्य सामग्री भी वितरित की गई। 11 नवंबर को सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पोलिंग बूथों का गठन करेगी। इस बार स्पीति खंड में कुल 8247 मतदाता है, जिनमें 4007 पुरूष और 4239 महिला मतदाता है। सबसे अधिक मतदाता काजा मतदान केंद्र में है। जिनमें मतदाताओं की संख्या 811 है। जबकि विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग में सबसे कम मतदाता 52 है। वहीं क्यूलिग में महिला पोलिंग स्टेशन बनाया गया जहां पर सारी पोलिंग पार्टी में महिला कर्मचारी नियुक्त किए गए है।
8247 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के स्पीति उप मंडल में 8247 मतदाता है जो इस विधानसभा क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
कहां कितने मतदाता,
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.